मंत्री बन्ना गुप्ता ने फहराया तिरंगा पद्मश्री जानुम सिंह सोय को किया सम्मानित
मंत्री बन्ना गुप्ता ने फहराया तिरंगा पद्मश्री जानुम सिंह सोय को किया सम्मानित
74वें गणतंत्र दिवस के पर गुरुवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर घाटशिला निवासी पद्मश्री जान
द फॉलोअप डेस्क
74वें गणतंत्र दिवस के पर गुरुवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान बिष्टुपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झंडोतोलन किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर घाटशिला निवासी पद्मश्री जानुम सिंह सोय को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मंत्री, डीसी और एसएसपी ने बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। बताते चलें कि सोय को भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें : तीन स्वतंत्रता सेनानियों की आश्रित पत्नी, 5 कर्मियों को सीएम ने किया सम्मानित
परेड में सहायक पुलिस व झांकी में शिक्षा विभाग को पहला स्थान
जिला स्तरीय समारोह में परेड के अलावा झांकी भी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। परेड में 7 टुकड़ियां शामिल हुईं। जिसमें सहायक पुलिस को प्रथम, जिला पुलिस बल (महिला) को द्वितीय और एनसीसी बालक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। वहीं, झांकी में शिक्षा विभाग को पहला स्थान, सिविल डिफेंस को दूसारा और परिवहन कार्यालय को तीसरा पुरस्कार मिला। विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन/ कार्यालय संबंधी कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों-कर्मियों को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें : शोले के जय-वीरू बने धोनी और पंड्या, पार्ट-2 का किया ऐलान
बाबा साहेब के योगदान को नहीं भुला सकते
मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमें संवैधानिक आजादी मिली। आज हम सभी लोग उन वीर सूफी, संत, महात्माओं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धासुमव समर्पित कर रहे हैं जिनके त्याग और तपस्या से ये देश ने आजादी पाई। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। क्योंकि, उन्होंने संवैधानिक आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को भी लेागों के समक्ष रखा।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed