बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार के कलाली रोड स्थित कावेरी मैरिज पैलेस और उसके सामने स्थित एक गोदाम से अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री और नकली शराब उत्पादन इकाई का खुलासा हुआ है। गुरुवार शाम को कोलकाता एसटीएफ, रांची एटीएस, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया।