Weather Icon 25.75°C, Overcast clouds | Sunday, 11th October, 2026

गोड्डा – झारखंड के गोड्डा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि सरकारी एंबुलेंस सेवा की सांसें खुद थमी हुई थीं।

22 जून 2025 | अपडेटेड 18 अगस्त 2026, 2:13 am IST
Author
Vishal Kumar झारखंड, 22 जून 2025(अपडेटेड 18 अगस्त 2026, 2:13 am IST)

गोड्डा – झारखंड के गोड्डा जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 13 साल की मासूम बच्ची की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि सरकारी एंबुलेंस सेवा की सांसें खुद थमी हुई थीं। तीन घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार होता रहा, कॉल दर कॉल किए जाते रहे... लेकिन न तो एंबुलेंस पहुंची, न ही कोई मदद। घटना ठाकुरगंती थाना क्षेत्र के मदन चौकी गांव की है। संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बच्ची तड़प रही थी, परिजन घबराए हुए थे। 108 नंबर पर बार-बार कॉल किया गया, पर हर बार मिला सिर्फ जवाब – "थोड़ी देर में पहुंच रही है..."। लेकिन वो 'थोड़ी देर' बच्ची की जिंदगी की आखिरी घड़ियों में बदल गई।तीन घंटे के इंतजार के बाद भी जब कोई मदद नहीं आई, तो आखिरकार बच्ची ने दम तोड़ दिया। पिता संतोष महतो की आंखों के सामने बेटी ने तड़पते हुए दम तोड़ा — और कोई कुछ नहीं कर सका।

Advertisement

Recent News

लाइव अपडेट
10:19 PM
मुर्शिदाबाद हिंसा: बीजेपी की NIA जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कलकत्ता HC में खारिज
9:30 PM
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को दिया 163 रनों का टारगेट
8:49 PM
भोपाल: बच्ची से रेप मामले में रेजोनिक स्कूल की मान्यता रद्द, DM ने लिया एक्शन
Comments
User123

This is an amazing news update. Thanks!

2 hours ago
Amit Verma

Waiting for more information.

5 hours ago