Weather Icon 24.97°C, Overcast clouds | Thursday, 17th July, 2025

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई।

21 जून 2025 | अपडेटेड 21 जून 2025, 5:43 am IST
Author
Vishal Kumar झारखंड, 21 जून 2025(अपडेटेड 21 जून 2025, 5:43 am IST)

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर बलरामपुर थाना क्षेत्र के नामसोल गांव के पास हुआ, जब एक बोलेरो गाड़ी और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। मृतक सभी लोग एक बारात से लौट रहे थे। वे झारखंड के सरायकेला जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चिरुगोड़ा गांव से बराबजार थाना क्षेत्र के अदाबना गांव बारात में गए थे। लौटते समय बलरामपुर के पास उनकी बोलेरो गाड़ी एक ट्रेलर से भिड़ गई।


हादसे में मरने वालों में 8 लोग नीमडीह थाना के लाकड़ी गांव के हैं, जबकि एक व्यक्ति रघुनाथपुर गांव का था। मृतकों के नाम हैं बीरु महतो, अजय महतो, विजय महतो, स्वपन महतो, गुरुपद महतो, शशांक महतो, चित्त महतो, कृष्णा महतो और चंद्रमोहन महतो है। बताया गया कि कुछ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि अन्य घायल लोगों को बलरामपुर अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने दम तोड़ दिया।

Advertisement

Recent News

लाइव अपडेट
10:19 PM
मुर्शिदाबाद हिंसा: बीजेपी की NIA जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कलकत्ता HC में खारिज
9:30 PM
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को दिया 163 रनों का टारगेट
8:49 PM
भोपाल: बच्ची से रेप मामले में रेजोनिक स्कूल की मान्यता रद्द, DM ने लिया एक्शन
Comments
User123

This is an amazing news update. Thanks!

2 hours ago
Amit Verma

Waiting for more information.

5 hours ago