Weather Icon 12.03°C, Broken clouds | Tuesday, 9th December, 2025

Ranchi खलारी. लगातार हो रही बारिश ने खलारी में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है.

20 जून 2025 | अपडेटेड 21 जून 2025, 5:46 am IST
Author
Vishal Kumar झारखंड, 20 जून 2025(अपडेटेड 21 जून 2025, 5:46 am IST)

Ranchi खलारी. लगातार हो रही बारिश ने खलारी में रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचाया है. गुरुवार सुबह करीब 10 बजे खलारी और राय रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर 152/02 से 152/05 के बीच डाउन रेल लाइन के नीचे की मिट्टी खिसक गयी, जिससे रेल पटरी का हिस्सा हवा में झूलने लगा. यह घटना एक बड़े रेल हादसे को जन्म दे सकती थी, लेकिन रेलवे की सतर्कता से समय रहते खतरे को टाल दिया गया. रेल सूत्रों के अनुसार, रेललाइन की नियमित निगरानी कर रहे रेलकर्मी (की-मैन) ने ट्रैक की असामान्य स्थिति को देख तत्काल इसकी सूचना खलारी स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही रेलवे ने सतर्कता बरतते हुए डाउन लाइन से रेल परिचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया. फिलहाल अप और डाउन दोनों दिशाओं की ट्रेनों को एक ही अप लाइन से सुरक्षित रूप से गुजारा जा रहा है.

Advertisement

Recent News

लाइव अपडेट
10:19 PM
मुर्शिदाबाद हिंसा: बीजेपी की NIA जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कलकत्ता HC में खारिज
9:30 PM
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को दिया 163 रनों का टारगेट
8:49 PM
भोपाल: बच्ची से रेप मामले में रेजोनिक स्कूल की मान्यता रद्द, DM ने लिया एक्शन
Comments
User123

This is an amazing news update. Thanks!

2 hours ago
Amit Verma

Waiting for more information.

5 hours ago