Weather Icon 24.81°C, Overcast clouds | Thursday, 17th July, 2025

रांची सिविल कोर्ट स्थित मध्यस्थता केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन कुल 29 मामले सुलझा लिए गए.

18 जून 2025 | अपडेटेड 18 जून 2025, 10:47 pm IST
Author
Vishal Kumar झारखंड, 18 जून 2025(अपडेटेड 18 जून 2025, 10:47 pm IST)

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट स्थित मध्यस्थता केन्द्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के दूसरे दिन कुल 29 मामले सुलझा लिए गए. अलग-अलग न्यायालयों से मंगलवार को  कुल 47 मामले मध्यस्थता केन्द्र भेजे गए थे, मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष राजी-खुशी से अपने मामले को समाप्त करने के लिए तैयार हो गये. एक मामले में पति-पत्नी छह वर्षों से अलग-अलग रह रहे थे. 


दोनों पक्षों से एक पुत्री जिसकी उम्र लगभग 7 वर्ष है, वह भी अपने माता के साथ पिता से अलग रह रही थी. इस मामले के सुलझने पर दोनों पक्षों की पुत्री को पिता का भी प्यार मिलेगा तथा उसके परवरिश में दोनों पति-पत्नी का अहम योगदान रहेगा. रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने दोनों पक्षों को शुभकामनाएं दी.

Advertisement

Recent News

लाइव अपडेट
10:19 PM
मुर्शिदाबाद हिंसा: बीजेपी की NIA जांच की मांग वाली याचिका खारिज, कलकत्ता HC में खारिज
9:30 PM
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को दिया 163 रनों का टारगेट
8:49 PM
भोपाल: बच्ची से रेप मामले में रेजोनिक स्कूल की मान्यता रद्द, DM ने लिया एक्शन
Comments
User123

This is an amazing news update. Thanks!

2 hours ago
Amit Verma

Waiting for more information.

5 hours ago